न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। खड़कोट स्थित निराश्रित महिला केंद्र में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह की पहल पर निराश्रित केंद्र में रह रही महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी। केंद्र में मिष्ठान वितरण किया गया। केंद्र के अधीक्षक रविंद्र कुमार ने डॉ. तारा सिंह की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि केंद्र में रह रही निराश्रित महिलाएं इस आयोजन से बेहद खुश नजर आई। कार्यक्रम के बाद परिसर में आवंले का पौधा लगाया गया।

error: Content is protected !!