एन आई एन,

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के कुंजनपुर निवासी शमशेर सिंह धानिक का 10 नवंबर को मोबाइल फोन गुम हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मोबाइल का विवरण सीईआईआर पोर्टल पर अपलोड कर तलाश शुरू की।

कांस्टेबल श्रवण कुमार के प्रयासों से 11 नवंबर को मोबाइल बरामद कर बुजुर्ग को सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर शमशेर सिंह ने पुलिस का आभार जताया।







Share on Facebook Share on WhatsApp