एन आई एन,

पिथौरागढ़। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बेरीनाग में कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर धरम पाल, जगदीश प्रसाद और गोपाल राम को हिरासत में लिया। वहीं डीडीहाट कोतवाली परिसर में गाली-गलौज और हंगामा करने पर त्रिभुवन सिंह बोरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।







Share on Facebook Share on WhatsApp