एन आई एन,
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के प्रतिभाशाली क्रिकेटर हर्षित पांडेय का चयन उत्तराखंड की अंडर-16 टीम में विजय मर्चेंट क्रिकेट ट्रॉफी 2026 के लिए हुआ है। ग्राम पतलगांव, बिण-जाखनी निवासी हर्षित दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं और शानदार क्षेत्ररक्षण के लिए भी जाने जाते हैं। घरेलू क्रिकेट सीजन में वह अब तक 10 शतक लगा चुके हैं। इससे पूर्व उनका चयन अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर क्रिकेट ट्रॉफी के उत्तराखंड कैंप के लिए भी हुआ था। हर्षित पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन में पंजीकृत हैं।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता संध्या पांडेय, पिता भुवन चंद्र पांडेय, गुरुजनों और पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन को दिया है। हर्षित के चयन पर एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी, पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, सचिव उमेश चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों, चयनकर्ताओं और प्रशिक्षकों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। हर्षित के पिता भुवन चंद्र पांडे दवा प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष हैं।