एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुसगांव में लो-वोल्टेज की समस्या और स्थानीय लाइनमैन के कथित अभद्र व्यवहार से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को विद्युत विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर संबंधित लाइनमैन ग्रामीणों और महिलाओं से अभद्र भाषा में बात करता है। ग्राम प्रधान रेखा ज्याला ने कहा कि महिलाओं और ग्रामीणों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ग्रामीणों ने संबंधित लाइनमैन को क्षेत्र से हटाने और लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में दीपा देवी, रेवती देवी, रुक्मणि देवी, ज्योति, आशा, भागीरथी, जीवंती ज्याला, जीवंती देवी, चंद्रा, तारा, सरस्वती, सरूली, धना, नीलम और ममता सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp