एन आई एन,
पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस और दीपावली के अवसर पर नौ नवंबर को जोरको कैफे में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें साहित्यकारों और कवियों ने पहाड़ की संस्कृति, प्रकृति, सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबीता पुनेठा और विशिष्ट अतिथि यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता देवेंद्र बिष्ट रहे।
अध्यक्षता जनकवि जनार्दन उप्रेती 'जन्नू दा' ने की। डॉ. आनंदी जोशी, डॉ. आशुतोष पांडे, डॉ. नीरज चंद्र जोशी, सरस्वती कोहली, लक्ष्मी आर्या, आशा सौन, गोविंद सिंह बिष्ट, मोहम्मद इमरान, मनीष कसन्याल सहित कई रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। संचालन अनीता जोशी ने किया। आयोजक डॉ. आशुतोष पांडे और जितेंद्र तिवारी ने अतिथियों का आभार जताया।