एन आई एन,
पिथौरागढ़। लोक निर्माण विभाग एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत कल 12:15 बजे धारचूला तहसील के दुग्तू गांव पहुंचेंगे। वह हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे। इसके बाद वे दर्शनीय स्थलों का निरीक्षण करेंगे। 12 नवंबर को वह कार से दोपहर 2:00 बजे धारचूला पर्यटक आवास गृह पहुंचेंगे।
यहां से 5:30 बजे वे मुनस्यारी पहुंचेंगे। मुनस्यारी में दर्शनीय स्थलों का निरीक्षण करने के बाद 13 नवंबर को वे कार से पिथौरागढ़ आएंगे। अपराह्न ढाई बजे वे कार से लोहाघाट के लिए प्रस्थान करेंगे।