पहाड़ में स्मैक सप्लायर की नानकमत्ता से गिरफ्तारी

एन आई एन,

पिथौरागढ़। घाट बैरियर पर फरवरी 2026 में स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ और विवेचना के आधार पर पुलिस ने पहाड़ों में नशे की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर को नानकमत्ता से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, एस ओजी और घाट चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने पूर्व में एक आरोपी को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की जांच में बलविंदर सिंह निवासी नानकमत्ता, ऊधमसिंह नगर की भूमिका सामने आई। इसके बाद कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने मुकदमे में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 बढ़ाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट और हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।







Share on Facebook Share on WhatsApp