एन आई एन,
पिथौरागढ़। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत की जयंती पर संकल्प प्रकाश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके भाई भूपेश पंत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महापौर कल्पना देवलाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय के रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया। कार्यक्रम में गोपू महर, उमेश महर, गोलू पाठक, विप्लव शाह और पुष्कर भाटिया सहित ब्लड बैंक के कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे।