न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। सोर घाटी की महिलाओं को स्वरोजगार की राह दिखाने वाली कलावती देवी के जन्मदिवस पर जाग उठा पहाड़ और विभिन्न संगठनों ने उन्हें सम्मानित किया। बलकोट गांव की रहने वाली कलावती देवी ने पति के लापता होने के बाद अपनी चार बेटियों को अपनी कड़ी मेहनत से पाला पोसा उन्होंने अन्य महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए महादेव आजीविका स्वायत्त सहकारी समिति बनाई जिसके माध्यम से ऐपण पिरूल की टोकरी डेयरी उद्योग कृषि उत्पादन दाल मड़वा आदि का कारोबार किया जा रहा है। वर्तमान में वे देवभूमि दूध डेयरी और पहाड़ी कैफे का संचालन भी कर रही है। करीब 700 महिलाओं को उन्होंने विभिन्न समूह के माध्यम से जोड़ा और स्वरोजगार की राह दिखाई। उनके शानदार कार्य को देखते हुए जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति के अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया महासचिव ललित धानिक भूपेश जोशी कम्मू चंद, एमसी भट्ट करणी अधिकारी दिव्यम चौहान ने उनके घर पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर गोपू महर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ा रही कलावती देवी पद्मश्री की हकदार है।

error: Content is protected !!