एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर की एक कॉलोनी में रहने वाली 24 वर्षीय विवाहित महिला ने पति से फोन पर हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर फिनायल पी लिया। घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमन आलम के अनुसार फिलहाल महिला की हालत स्थिर है।

बताया जा रहा है कि महिला का विवाह कुछ समय पहले ही हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे। इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।



Share on Facebook Share on WhatsApp