एन आई एन,
पिथौरागढ़। पर्यावरण बटालियन को स्थापित किए जाने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। पूर्व सैनिकों ने आज से पोस्टकार्ड अभियान शुरू कर दिया है।
पहले दिन प्रधानमंत्री , रक्षा मंत्री , पर्यावरण मंत्री, और राज्यपाल को पोस्टकार्ड प्रेषित किए गये। पूर्व सैनिकों ने 10,000 पोस्टकार्ड प्रेषित करने का निर्णय लिया है। पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ जोशी ने आज अपने सदस्यों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। पूर्व सैनिकों ने कहा है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।