एन आई एन,

पिथौरागढ़। पिछले 7 माह से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान नहीं होने से परेशान राजकीय पेंशनर्स आज प्रेम बल्लभ जोशी और कैलाश पुनेठा की अगुवाई में जिलाधिकारी से मिले।

पेंशनर्स ने बताया कि गोल्डन कार्ड धारक और अन्य पेंशनर्स को चिकित्सा प्रतिपूर्ति नहीं मिल रही है। पेंशनर्स ने इस मामले को लेकर स्वास्थ्य प्राधिकरण में चल रहे धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के समर्थन में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। जिलाधिकारी से मिलने वालों में भास्करानंद जोशी, राजेंद्र खनका , जगदीश थापा, भास्कर दत्त पुनेठा, गिरधर सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp