एन आई एन,
पिथौरागढ़। देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत हवाई सेवा जल्द शुरू होने की संभावना है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।
पत्र के अनुसार, इस रूट पर उड़ान संचालन के लिए स्काईहॉप एविएशन प्राइवेट लिमिटेड आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही कंपनी इस मार्ग पर उड़ान शुरू करेगी।
इस सेवा के शुरू होने से सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ का देहरादून से सीधा हवाई संपर्क स्थापित होगा, जिससे लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।