एन आई एन,
पिथौरागढ़। गैस की कीमत और सिलेंडर के बड़े हुए दामों को लेकर कांग्रेस ने आज सिल्थाम तिराहे में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि सरकार सिलेंडर की कमी नहीं होने के दावे कर रही है, कमर्शियल सिलेंडर बाजार से गायब हैं, घरेलू सिलेंडर के लिए लोगों को लंबी-लंबी लाइन लगानी पड़ रही है।
पार्टी ने सिलेंडर की कमी शीघ्र दूर नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिलोक महर , दीपक लुंठी, चंचल बोरा, समेत तमाम लोग शामिल रहे।