एन आई एन,

पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल जनपद कार्यकारिणी की एक बैठक जिला अध्यक्ष कृपालु मेहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा की गई।

उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश गुरूरानी ने कहा कि पार्टी मूल निवास, भू कानून, गैरसैण राजधानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर संघर्ष करेगी। साथ ही डीडीहाट में रह रहे निवासियों को भूमि पर मालिकाना हक दिलाने के लिए भी प्रयास करेगी। बैठक में गोविंद लाल शाह, सुनील शाह, शेर सिंह शाही, गोविंद सिंह रावत, भगवान सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे। बैठक में शेर सिंह शाही को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp