एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले के दूरस्थ गांव कनार तक सड़क बनाने और अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर कनार वासियो का क्रमिक अनशन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वे अनशन समाप्त नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदला जाएगा।
बताते चलें कि कनार गांव के लोगों को आज भी मरीज को मुख्य सड़क तक लाने के लिए 18 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी होती है गांव के लोग लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसी से परेशान होकर ग्रामीण 100 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पहुंचे हैं। मंगलवार को धरना देने वालों में खुशाल सिंह, मदन सिंह, गोपाल सिंह, प्रताप सिंह, गीता परिहार, बसंती देवी समेत तमाम लोग अनशन में बैठे हैं।