एन आई एन,
पिथौरागढ़। राजस्व, उद्यान और कृषि विभाग के कर्मचारियों की समन्वय समिति ने आज से डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने कहा है कि अन्य प्रदेशों की तरह उत्तराखंड में भी इसे अन्य संस्थाओं से कराया जाए।
टकाना रामलीला मैदान में प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि 24 मार्च तक कर्मचारी बांहों में काले फीते बांधकर विभागीय कार्य करेंगे और 25 को देहरादून में विशाल रैली निकालेंगे। धरना देने वालों में संयुक्त कर्मचारी संगठन के प्रदीप भट्ट, मनीषा बिष्ट, मदन मोहन जोशी, जीनत अंसारी, गणेश राम, समेत तमाम लोग शामिल रहे।