एन आई एन,
पिथौरागढ़। समाजवादी पार्टी ने रमेश बिष्ट को पिथौरागढ़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन और प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। समाजवादी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।