एन आई एन,

पिथौरागढ़ । एलएसएम परिसर की समस्याओं को लेकर छात्रों ने छात्र संघ अध्यक्ष इंदर सिंह बथियाल की अगुवाई में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। छात्रों ने मुख्यमंत्री को कैलाश उत्सव 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

छात्रों ने परिसर में रोजगार परक पाठ्यक्रम शुरू करने, जर्जर हाल बालिका छात्रावास का पुनर्निर्माण करने, मिनी स्टेडियम की स्थापना, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट का नवीनीकरण, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनाने के साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की। मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में संयुक्त सचिव कुणाल सौन, कोषाध्यक्ष सुजल वर्मा, सांस्कृतिक परिषद के उपाध्यक्ष दिवस ओझा आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp