एन आई एन,

पिथौरागढ। ज़िले में धारचूला तहसील के अंतर्गत एलागाड़ से जुम्मा तक निर्माणाधीन सड़क का मलवा फेंके जाने से 4 वर्ष पूर्व घायल बालिका को अब तक मुआवजा नहीं मिला है इस घटना में बालिका को अपना एक पैर गवाना पड़ा था। पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष कबीर धामी के नेतृत्व में आज क्षेत्र के लोगों ने इस मामले को जिला अधिकारी के सामने रखते हुए बताया कि सड़क निर्माण में लगी जेसीबी मशीन से फेके गए पत्थरों की चपेट में आने से दो बालिकायें घायल हुई हैं। इनमें एक बालिका का पैर काटना पड़ा है।

क्षेत्र वासियों ने कहा कि सड़क निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने घायल बालिकाओं को अस्पताल पहुँचाने तक की जहमत नहीं उठाई थी। क्षेत्र वासियों ने दोनों बालिकाओं को पहले धारचूला और इनमें से एक बालिका को पिथौरागढ़ पहुंचाया। जहां से बालिका की गंभीर हालत को देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया। बालिका के परिजनों की आर्थिक हालात बेहद खराब है।  बालिका के परिजनों को आज तक मुआवजा नहीं मिला है। क्षेत्रवासियो ने जिलाधिकारी से मांग की कि बालिका के परिजनों को अविलंब मुआवजा दिया जाए। जिलाधिकारी से मिलने वालों में सुमित, भूपेंद्र, प्रवीण, रोशन आदि शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp