एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले में तवाघाट लिपुलेख मोटर मार्ग चौड़ीकरण के दौरान बुधवार को मांगती के पास चट्टान टूट गई। चट्टान टूटने से कार्य में लगे पोकलैंड मशीन का चालक 32 वर्षीय मनीष चुफाल निवासी नाचनी बोल्डरो के नीचे दब गया।
सूचना मिलते ही तहसीलदार , धारचूला सीओ, पुलिस एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। बोल्डरों को हटाया जा रहा है। चालक का कुछ पता नहीं लग सका है।