एन आई एन,
पिथौरागढ़।धारचूला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात्रि प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप को गलाती पुल के पास अवैध खनन सामग्री के साथ पकड़ा।
वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को सीज करने के साथ ही वाहन स्वामी के खिलाफ खनन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।