एन आई एन,

पिथौरागढ़। सोशल मीडिया पर कोतवाली में तैनात एक वरिष्ठ उप निरीक्षक और महिला उप निरीक्षक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने लक्ष्मी दत्त जोशी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि लक्ष्मीदत्त जोशी ने कोतवाली परिसर में अनाधिकृत रूप से वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

जिसमें एक महिला अधिकारी और वरिष्ठ उप निरीक्षक के खिलाफ बेहद अभद्र और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। पुलिस ने इसे लोक सेवक के सम्मान और गरिमा के विरुद्ध मानते हुए लक्ष्मीदत्त के खिलाफ धारा 352 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp