24 यात्री करेंगे पिथौरागढ़ देहरादून के बीच आवागमन

न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। के नैनी सैनी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पहली फ्लाइट पहुंचेगी। यात्रियों के स्वागत के लिए तैयारी की गई है। जिलाधिकारी रीना जोशी और एयरपोर्ट मैनेजर आशीष मिश्रा ने गुरुवार को एयरपोर्ट का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं देखी। फ्लाई बिग कंपनी के मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि देहरादून से पिथौरागढ़ 12 यात्री आएंगे पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए भी 12 यात्री ले जाने की व्यवस्था की गई है। मौसम खराब होने के कारण पिथौरागढ़ से 11 ही यात्री ले जाने के प्रयास किए जाएंगे। इसीलिए ईंधन अधिक लगने की संभावना को देखते हुए व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि विमान में टॉयलेट की कोई व्यवस्था नहीं है। एक यात्री अपने साथ 3 किलो भार अपने हाथ में और 7 किलो भार विमान में ले जा सकता है। इसके अतिरिक्त सामान ले जाने पर प्रति किलो ₹700 का भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि मार्च माह से सप्ताह में 5 दिन फ्लाइट संचालित करने की योजना बनाई गई है।

error: Content is protected !!