एन आई एन
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 120वें एपिसोड में ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से संबोधन किया। पिथौरागढ़ के उर्ग गांव में दूरदर्शन टीम के डॉ. चंद्रशेखर जोशी और विनोद ओझा ने कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह था। वही पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष व बागेश्वर प्रभारी विरेंद्र बल्दिया के आवास पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, जिला महामंत्री राकेश देवलाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र शाह, महिमन कन्याल ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को सुना।

error: Content is protected !!