

एन आई इन
पिथौरागढ़ पुलिस का नशा उन्मूलन अभियान जारी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी की अगुवाई में पुलिस टीम ने आज ऐंचोली चौकी के निकट एक बोलेरो टैक्सी वाहन से दो पेटी अवैध बीयर बरामद की। इस मामले में चालक पंकज सिंह निवासी जाजर चिंगरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेरीनाग क्षेत्र में मनोज मेहरा को पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वही नाचनी क्षेत्र में गोपाल सिंह निवासी सेंणरांथी को एक महिला के साथ लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।