
एन आई एन
पिथौरागढ़। उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का नवां द्विवार्षिक अधिवेशन बुधवार को महिला चिकित्सालय में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष नवियाल, विशिष्ट अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर भागीरथी गर्ब्याल, प्रांतीय अध्यक्ष रजनी रावत, विजेंद्र सिंह लुंठी, सौरभ चंद, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि ने अधिवेशन का शुभारंभ किया। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें विक्रम रौतेला को जिला अध्यक्ष, सुंदर सिंह मर्तोलिया को उपाध्यक्ष, कमलेश जोशी को जनपद सचिव, योगेंद्र बोरा को संगठन मंत्री, देवराज सिंह कन्याल को कोषाध्यक्ष, कविंद्र सिंह वल्दिया को सम्प्रेक्षक चुना गया। इसके अलावा हरिश्चंद्र मखौलिया, दिनेश चंद्र, विपिन पंत, सदस्य और पारस कापड़ी, अभिषेक कुमार, प्रचार मंत्री प्रेम सिंह मेहता संरक्षक, चंद्रा पंत महिला उपाध्यक्ष बनाई गई।