न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर बास्ते तल्ली गनगडा निवासी ललिता देवी उम्र 32 वर्ष की मंगलवार को घास काटने के दौरान पहाड़ी से गिर जाने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास काटने गई हुई थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बोहरा तुरंत गांव पहुंचे उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया और आर्थिक मदद का भरोसा दिया। बताया गया कि महिला की दो लड़कियां और एक लड़का है। महिला का पति नैनीताल में प्राइवेट जॉब करता है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

error: Content is protected !!