एन आई एन,
पिथौरागढ़। नेपाल सीमा से लगे सल्ला गांव में आज समाजसेवी रमेश चंद्र रामू भाई के प्रयास से मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें लोगों की निशुल्क जांच की गई और दवाओं का वितरण किया गया।

गांव के लोग इस समय मौसमी जुकाम, बुखार, सिर दर्द आदि समस्याओं से परेशान है। शिविर आयोजन में फार्मासिस्ट संजय कुमार ने सहयोग दिया।