एन आई एन,

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार कोंडे ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन का आयोजन किया। गोष्ठी में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

उप निरीक्षक कमलेश जोशी और आनंद गिरि को बेस्ट एम्पलाई ऑफ द मंथ घोषित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों कर्मचारियों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं को सुना और समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विवेचना की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में क्षेत्राधिकारी गोविंद बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकार केएस रावत, प्रसार निरीक्षक नरेश चंद्र जखमोला आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp