एन आई एन,
डीडीहाट। सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी से उपजिलाधिकारी को पूर्णागिरि मेले के लिए मेला मजिस्ट्रेट के रूप में चम्पावत तैनात किए जाने के आदेश पर राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। डीडीहाट कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोहर टोलिया ने इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए इसे सीमांत क्षेत्र की जनता के साथ नाइंसाफी बताया है।
उन्होंने कहा कि एसडीएम को मुनस्यारी में आए अभी करीब डेढ़ महीना ही हुआ है और इस तरह अचानक उन्हें अन्यत्र तैनात कर देना उचित नहीं है। मुनस्यारी जैसे सीमांत क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी बेहद जरूरी है, ऐसे में इस आदेश से स्थानीय जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने ने कहा कि बॉर्डर से सटे गांवों और नगर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारी का क्षेत्र में रहना जरूरी है, लेकिन सरकार के इस फैसले से लोगों को फिर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। उन्होंने फैसले पर सरकार से पुनर्विचार करने की मांग की है।
दरअसल, आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्णागिरि मेला 2026 की व्यवस्थाओं और सफल संचालन के लिए मुनस्यारी के उपजिलाधिकारी ललित मोहन तिवारी को अग्रिम आदेशों तक मेला मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। उश