एन आई एन,

पिथौरागढ़। खाड़ी देश में फंसे पिथौरागढ़ जिले के लोगों का अभी तक का डाटा जिला प्रशासन ने एकत्र कर लिया है। उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा ने बताया कि धारचूला के 40 पिथौरागढ़ के 40 तथा 10 अन्य तहसीलों के कुल 90 लोग खाड़ी देशों में रह रहे हैं। इनमें अधिकांश यूएई अरब और ओमान में हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से 79 लोग देश लौटने के इच्छुक हैं। इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग भी खाड़ी देशों में रह रहे हैं उनके परिजन प्रशासन को पासपोर्ट व साथ में रह रहे व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर साझा कर सकते हैं। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।



Share on Facebook Share on WhatsApp