एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुनस्यारी में पशुपालन विभाग की भूमि में पिटकुल द्वारा सब स्टेशन बनाए जाने को लेकर चल रहे विरोध के मामले में आज पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग सेरासुरईधार सहित अन्य जगहों पर सब स्टेशन के लिए जमीन देने को तैयार हैं। पशुपालन विभाग की भूमि में सब स्टेशन न बनाए जाने की मांग उन्होंने जिलाधिकारी के सामने रखी। जिलाधिकारी ने कहा कि जमीन चयन के लिए अपर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इसमें स्थानीय समुदाय और जनप्रतिनिधियों से भी राय ली जाएगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp