व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित
एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इस गंभीर समस्या को लेकर आज व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत की अध्यक्षता में होटल व्यापारियों की एक बैठक हुई, जिसमें गैस आपूर्ति की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में व्यापारियों ने कहा कि पिछले कुछ समय से गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि गैस सिलेंडर के अभाव में उनके प्रतिष्ठानों का संचालन प्रभावित हो रहा है और यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कल सभी व्यापारी जिलाधिकारी से मिलकर इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपेंगे और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग करेंगे। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे अपने होटल रेस्टोरेंट पूर्ण बंद करने के लिए मजबूर होंगे। जिले में करीब 800 होटल, ढाबे और अन्य खानपान से जुड़े प्रतिष्ठान है