एन आई एन

पिथौरागढ़। तबला वादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय और सराहनीय प्रदर्शन करने वाले पिथौरागढ़ जिले के अभिषेक जोशी को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। अभिषेक ने कहा कि यह उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 

अभिषेक ने तबला वादन की प्रारंभिक शिक्षा अपने गुरु संदीप पांडे से ली। वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के संगीत एवं ललित कला संकाय से तबला विषय में स्नातक की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही प्रख्यात तबला वादक उस्ताद परवेज़ हुसैन से भी इस कला की बारीकियां सीख रहे हैं। इस उपलब्धि पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp