एन आई एन,

पिथौरागढ़। 24वीं मनमोहन सिंह कन्याल स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं गर्खा महोत्सव 2026 में भारत और नेपाल की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। माँ भगवती ओगला, 12 कुमाऊं और झूलाघाट की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।

मुकाबलों में राजस्थान राइफल्स ए ने पिथौरागढ़ को 21-15, 21-08 से हराया। 12 कुमाऊं ने झूलाघाट को 21-08, 21-12 से पराजित किया। माँ भगवती ओगला ने पिथौरागढ़ और 12 कुमाऊं को हराकर दमदार प्रदर्शन किया। झूलाघाट ने बांकू नेपाल को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-15, 14-21, 21-17 से शिकस्त दी।

आयोजन समिति के मुख्य संयोजक देवराज कन्याल और हरिमोहन कन्याल ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्व. मनमोहन सिंह कन्याल की स्मृति को जीवंत रखने के साथ ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।







Share on Facebook Share on WhatsApp