एन आई एन,

पिथौरागढ़। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने बिना कागजात पत्थर ले जा रहे एक पिकअप वाहन को सीज किया है। पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को ऐंचोली चौकी प्रभारी कमलेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान वाहन चालक सुरेश सिंह मेहता से खनन सामग्री के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सका।

पुलिस ने वाहन सीज कर वाहन स्वामी के खिलाफ खनन अधिनियम की धारा 4/21 के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।







Share on Facebook Share on WhatsApp