सीमांत जनपद पिथौरागढ़ मैं वाहन दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, सोमवार मध्यरात्रि बिण पेट्रोल पंप के पास  दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 12 कुमाऊं यूनिट में तैनात खटीमा निवासी 28 वर्षीय महिमन सिंह और 27 वर्षीय राजेश रावत भी शामिल हैं। इनमें से जवान महिमन को सेना अस्पताल पिथौरागढ़ के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे जवान को गंभीर चोटों के कारण सोमवार सुबह हेलीकॉप्टर से कमान अस्पताल, लखनऊ भेजा गया। दुर्घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में बिण की और जाने बाइक की रफ्तार काफी तेज दिखाई दे रही है।  

​हादसे में गंभीर रूप से घायल जाजरदेवल निवासी व मूल निवासी सिंगाली कनालीछीना उम्र 20 वर्ष धीरज भट्ट ने हायर सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया। धीरज के पिता मनोज भट्ट आईटीबीपी धारचूला में तैनात हैं। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अब्दुल ने बताया कि धीरज का शव जिला अस्पताल पहुंच चुका है और देर शाम पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही थी।

जानकारी के अनुसार, कुमौड़ निवासी 20 वर्षीय केशव शर्मा और धीरज भट्ट बाइक संख्या UK 05F 2396) से रामलीला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान महिमन सिंह और राजेश रावत बुलेट संख्या UK 02A 2621 से नगर की ओर आ रहे थे। रात करीब 12:30 बजे हुई इस भीषण भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एएसआई भुवन आर्या पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए लोगों की मदद से चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि धीरज इंटरमीडिएट की शिक्षा हासिल करने के बाद आगे की पढ़ाई कर रहा था। दुर्घटना में घायल केशव को मामुली चोट आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।







Share on Facebook Share on WhatsApp