एन आई एन,

पिथौरागढ़। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में विधानसभा कोर कमेटी की बैठक हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा ने बैठक में मार्गदर्शन दिया। बैठक में बूथ सशक्तीकरण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। 

इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष उमेश महर, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार, नगर महामंत्री विक्रम वाल्मीकि, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रशंसा सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक भट्ट, पार्षद रविंद्र जंग सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp