एन आई एन,
पिथौरागढ़। श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति सदर की ओर से आयोजित 130वें रामलीला मंचन के अष्टम दिवस समुद्र लंघन, हनुमान-विभीषण संवाद, अक्षय कुमार वध, लंका दहन और रामसेतु निर्माण की लीलाओं का मंचन किया गया। लीला में हनुमान जी ने अशोक वाटिका पहुंचकर माता सीता को श्रीराम की मुद्रिका सौंपी।
इसके बाद अक्षय कुमार वध और लंका दहन के प्रसंगों ने दर्शकों को रोमांचित किया। विभीषण ने रावण को सीता को लौटाने की सलाह दी, लेकिन रावण ने उन्हें अपमानित कर दिया। वहीं, नल-नील के नेतृत्व में वानर सेना ने समुद्र पर सेतु निर्माण किया।