एन आई एन
पिथौरागढ़। अंकिता भंडारी प्रकरण में कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए आज मुनस्यारी के भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रदर्शन किया और कांग्रेस का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की जा रही है।
कांग्रेस तथ्यों को तोड़ मरोड़ जनता को गुमराह कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में मंडल अध्यक्ष मुनस्यारी रघुवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष मदकोट भगत मेहरा, ओबीसी जिला अध्यक्ष प्रदीप रावत, सोनू फौजी, कविंद्र देवली, दुर्गा प्रसाद, बबलू लोहनी, प्रकाश रावत आदि मौजूद रहे।