
एन आई एन,
पिथौरागढ़। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने होटल-ढाबों और दुकानों में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पिथौरागढ़ पुलिस ने दो मामलों में दुकान और ढाबा संचालकों को पकड़ा। रोडवेज बस स्टेशन के समीप उप निरीक्षक कमलेश जोशी ने पंकज भट्ट को 56 पाउच माल्टा देशी शराब, 4 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक ललित डंगवाल ने कुमौड़ तिराहे के पास करन उखेड़ा निवासी नेपाल को 40 को अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा।
वहीं धारचूला पुलिस ने एक ढाबा संचालिका लक्ष्मी देवी को दो बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।