एन आई एन,
पिथौरागढ़। तृतीय कुमाऊं राइफल्स का ऐतिहासिक शेरोन दिवस शनिवार को गौरव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तृतीय कुमाऊं राइफल्स गौरव सेनानी संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 1918 में तुर्की सेना के खिलाफ युद्ध में मिले बैटल ऑनर और वीर सैनिकों के बलिदान को याद किया गया। मुख्य अतिथि ऑनरेरी कैप्टन प्रकाश पंत ने सैनिकों के योगदान को नमन किया।
इस दौरान पूर्व सैनिकों ने सैन्य सेवा के अनुभव साझा किए और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन सूबेदार मेजर गोविंद बल्लभ और सूबेदार मेजर लक्ष्मण वल्दिया के निर्देशन में हुआ। संगठन ने तृतीय कुमाऊं राइफल्स के सभी कार्यरत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवारों को शेरोन दिवस की शुभकामनाएं दीं।