एन आई एन,

पिथौरागढ़। घाट बैरियर क्षेत्र में एसओजी और घाट चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 12.05 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) के साथ 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बलधार, किमखोला निवासी भूपेंद्र सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी मोटरसाइकिल से जा रहा था और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। तलाशी में उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सीज कर दी। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।







Share on Facebook Share on WhatsApp