एन आई एन,

पिथौरागढ़। डीडीहाट विधानसभा के चार दिवसीय विधायक चैंपियन ट्रॉफी प्रतियोगिता आज स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में संपन्न हुई। सर्वाधिक प्रतियोगिताएं जीत कर न्याय पंचायत मूनाकोट की टीम ने ट्रॉफी जीती।

गौरीहाट की टीम को दूसरा और पीपली की टीम को तीसरा स्थान मिला। समापन समारोह की मुख्य अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख जितेंद्र वल्दिया और कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।







Share on Facebook Share on WhatsApp