एन आई एन,
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ टूरिज्म एसोसिएशन ने आज कैलाश यात्रा मार्ग में बाहरी क्षेत्र से वाहन लेकर जाने वाले चालकों के लिए व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित की जाने की मांग की है।
इस संबंध में संगठन के संयोजक राजेंद्र भट्ट की अगुवाई में आज सदस्यों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और उन्हें बताया कि पूर्व में संचालन को लेकर मतभेद की स्थिति पैदा हुई थी। ऐसी स्थिति पैदा न हो इसके लिए स्पष्ट व्यवस्था बनाई जाए। संगठन ने आदि कैलाश यात्रियों के लिए पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से भी ऑफलाइन इनर लाइन परमिट जारी किए जाने की मांग अधिकारियों के समक्ष रखी गई।