पिथौरागढ़ जिले के बडालू गांव में शुक्रवार को हिलजात्रा का मंचन हुआ। मंचन में गल्या बल्द की जोड़ी आकर्षण का केंद्र रही। वाद्य यंत्रों के बीच मैदान में उतरी गल्या बल्द की जोड़ी ने तमाम करतब दिखाये और पर्वतीय जनजीवन को प्रदर्शित किया। क्षेत्र के लोगों ने भगवान शिव की पूजा कर क्षेत्र के कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कन्याल, विक्रम सिंह, मोहन जोशी, शमशेर चंद, कुंडल चंद, सुभाष जोशी आदि मौजूद रहे।