एन आई एन,

पिथौरागढ़। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने दुकान और ढाबे की आड़ में अवैध शराब बेचने और पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो संचालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को कनालीछीना बाजार में चेकिंग के दौरान एक दुकान से अंग्रेजी शराब के चार पव्वे बरामद किए गए। पुलिस ने दुकान संचालक खुशाल सिंह निवासी बलियाली चौरा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। 

वहीं, जाजरदेवल पुलिस ने नागनाथ मंदिर के पास स्थित एक ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने और पिलाने के आरोप में संचालक संतोष शर्मा निवासी पंडा को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।







Share on Facebook Share on WhatsApp