एन आई एन,

पिथौरागढ़। श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति सदर पिथौरागढ़ की ओर से आयोजित 130वें ऐतिहासिक रामलीला मंचन के सातवें दिन जटायु निर्वाण, सबरी प्रसंग, सुग्रीव मैत्री, बाली वध और हनुमान जी के लंका प्रस्थान की लीलाओं का मंचन किया गया। लीला में माता सीता की खोज के दौरान श्रीराम और लक्ष्मण की घायल जटायु से भेंट होती है। जटायु उन्हें सीता हरण की जानकारी देकर प्राण त्याग देते हैं।

इसके बाद श्रीराम सबरी को दर्शन देते हैं। हनुमान जी की मध्यस्थता से श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता होती है। सुग्रीव की सहायता के लिए श्रीराम बाली का वध करते हैं।

अंतिम प्रसंग में श्रीराम हनुमान जी को अपनी मुद्रिका देकर माता सीता की खोज में लंका भेजते हैं। रामलीला मैदान में दर्शकों ने सभी प्रसंगों का उत्साह के साथ आनंद लिया।







Share on Facebook Share on WhatsApp